पूर्णिया: Kameshwar Choupal Died विश्व हिन्दू परिषद् के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह दच्चिण बिहार प्रांत के पूर्व अध्यक्ष एवं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के आजीवन न्यासी के साथ-साथ 9 नवम्बर 1989 को आयोजित एतिहासिक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के शिलान्यास कर्ता विधानपार्षद कामेश्वर चौपाल का आकस्मिक निधन 6 फरवरी 2025 के रात्रि हो गया। वे मूल रूप से बिहार के सुपौल जिला अन्तर्गत कमरैल गांव निवासी थे। हाल फिलहाल पटना में रहते थे। इस दुखदाई घड़ी में विहिप पूर्णिया जिला अध्यक्ष सह प्रांत अधिकारी पवन कुमार पोद्दार ने कहा कामेश्वर चौपाल जी जैसे प्रखर हिन्दू वादी व श्रीराम भगवान के अनन्य भक्त के साथ साथ राममंदिर के प्रथम शिलान्यास कर्ता का इस तरह जाना हिन्दू समाज के लिए अपूर्णीय क्षति है। वे बहुत ही सरल और सहज स्वभाव के मिलनसार व्यक्ति थे। जब कभी भी किसी कार्यक्रम या बैठक में उनसे मुलाकात होती थी तो गले लगा लेते थे। वे हमेशा धार्मिक, सामाजिक एवं संगठनात्मक कार्य में समर्पित रहते थे। उनका सम्पूर्ण जीवन विहिप एवं हिन्दू समाज के लिए समर्पित रहा।
यह भी पढ़े: https://angindianews.in/maha-kumbh-third-major-incident-of-fire-in-mahakumbh/
श्री चौपाल जी विहिप अधिकारी के साथ-साथ विधानपार्षद भी रहे। वे कुछ दिनों से बिमार चल रहे थे। और दिल्ली में इलाजरत थे। उनकी पुत्री ने अपना किडनी भी पिता को डोनेट की फिर भी विधि का विधान कौन टाल सकता है? वृहस्पतिवार 6 फरवरी के रात्रि उन्होंने अपनी दैहिक लीला समाप्त कर स्वर्ग सिधार गए। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि उनके दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिजनों व शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
श्री कामेश्वर चौपाल के निधन पर विहिप जिला अध्यक्ष सह प्रांत अधिकारी पवन कुमार पोद्दार के साथ-साथ विहिप जिला सहमंत्री विनीत भदोरिया, उपाध्यक्ष निलाभ रंजन झा, ब्रजभूषण सिंह, कोषाध्यक्ष रंजन कुणाल, प्रचार-प्रसार प्रमुख अमित कुमार साह, सम्पर्क प्रमुख मृत्युंजय महान, गौरक्षा प्रमुख मुकेश कुमार, मातृ शक्ति जिला सहसंयोजिका मधु भारती, दुर्गा वाहिनी नगर सहसंयोजिका निकिता पोद्दार, नगर अध्यक्ष मंतोष कुमार झा, मंत्री आनंद कुमार, बजरंगदल के ब्रजेश कुमार, विहिप के अरुण शर्मा, सोहन चौधरी, रामप्रवेश पासवान, अमित झा, करण चौधरी, गौरव कुमार, जिला विधिक प्रकोष्ठ संयोजक अधिवक्ता कन्हैया सिंह, जिला संरक्षक मनोहर दास, जिला सेवा प्रमुख डॉ प्रणव प्रकाश चौधरी, रामकुमार यादव, अशोक पोद्दार, अधिवक्ता विनोद विश्वास, अधि0 अज्ञेय आनन्द, अमित बाबा सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उनके दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित किया।