PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन (ऐपवा)का खादी भंडार रुपौली में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन पांच सदस्यीय टीम का गठन करके किया गया जिसकी अध्यक्षता मंडल कामरेड सुलेखा देवी, कामरेड संगीता देवी कामरेड सीता देवी, का कामरेड संजू देवी, कामरेड शांति देवी ने किया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में के रूप में भाकपा माले जिला सचिव कामरेड विजय कुमार तथा खेग्रामस के जिला अध्यक्ष कामरेड चतुरी पासवान शामिल हुए। महिला संवाद में कामरेड विजय कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि पुरुष सत्तात्मक व्यवस्था में महिलाओं के ऊपर दमन, उत्पीड़न सर्व व्याप्त है। आजादी के 78 वर्ष बाद भी जाति, लिंग भेदभाव कायम है। मोदी सरकार के शासनकाल में महिलाओं के ऊपर बराबर हमले बढ़ते ही जा रहे हैं। किसी भी क्षेत्र में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। बलात्कार, हत्या, यौन हिंसा, दहेज उत्पीड़न ,अपहरण बदस्तूर जारी है। विधि व्यवस्था में लगातार गिरावट हो रही है। केंद्र व राज्य सरकार चुप बैठी है। कामरेड चतुरी पासवान ने कहा कि लाखों जीविका, रसोईया, आशा कार्यकर्ता समेत स्कीम वर्कर को सम्मानजनक मानदेय के लिए संघर्ष करना होगा और सभी गरीबों को 5 डिसमिल जमीन, पक्का मकान और लघु उद्यमी योजना के तहत 2 लाख सहायता राशि बिहार सरकार को अभिलंब देना चाहिए। कामरेड सुलेखा देवी ने प्रखंड कमेटी बनाने के लिए 13 सदस्य नाम का प्रस्ताव दिया, जिसे सैकड़ों महिलाओं ने तालियों के गडगडाहट से पारित किया।
इस नई कमेटी के सचिव कामरेड सुलेखा देवी तथा अध्यक्ष कामरेड सीता देवी निर्वाचित हुईं। ऐपवा प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस सीता देवी ने अपने संबोधन में कहा कि मौजूदा केंद्र और राज्य सरकार जो जन विरोधी है, इसके खिलाफ सम्मान, बराबरी और न्याय के लिए अनवरत संघर्ष जारी रखा जाएगा और तमाम लोगों के आंदोलन में हमेशा शिरकत करते रहना होगा। कामरेड सुलेखा देवी ने अपने संबोधन में कहा भाजपा सरकार देश में सांप्रदायिकता और विभेद की राजनीति कर रही है । इसके शासनकाल में मोब लिंचिंग, दंगा इसके एजेंडे में अभी भी है । समाज देश बांटने का काम कर रही है । मोदी सरकार ने 2022 तक सभी को पक्का मकान देने का वादा किया था, जो अभी तक पूरा नहीं हुआ। इसके शासनकाल में महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। विधि-व्यवस्था जैसे लगता है कि अपराधियों के हवाले कर दिया गया है। ऐसी निरंकुश संविधान विरोधी, लोकतंत्र विरोधी सरकार को 2025 में उखाड़ कर फेंकने का संकल्प लें और अपने रोजी- रोजगार, वास, आवास, सुरक्षा और न्याय के लिए व्यापक एकता रखते हुए आगे बढ़ें । सभी लोगों से पूरा उम्मीदें हैं। डबल इंजन की सरकार नीतीश कुमार स्मार्ट मीटर के माध्यम से गरीबों का कमर तोड रही है । इस महिला संवाद कार्यक्रम से यह आह्वान करते हैं कि जन विरोधी बिहार सरकार के खिलाफ व्यापक गोलबंदी करें और इस मौजूदा सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प लें।