PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : प्रखंड में भाकपा माले पहुंची बदलो बिहार न्याय यात्रा दूसरे दिन टोपड़ा गांव से शुरू हुआ । यह न्याय यात्रा प्रखंड के विभिन्न गांवों से गुजरते हुए रुपौली में समाप्त हुआ । इस न्याय यात्रा भाकपा-माले के जिला सचिव कां विजय कुमार, कां सुलेखा देवी, कां अविनाश पासवान, कां चतुरी पासवान, कां वासुदेव शर्मा, कां नंद किशोर पोद्दार आदि के नेतृत्व में पैदल निकला । यह यात्रा टोपरा से निकल कर, मोहनपुर बाजार, नवटोलिया, बहुती, डोभा चौक, ग्वालपाड़ा, छर्रापट्टी बाजार में सभा करते हुए रुपौली में समाप्त किया गया। बिहार सरकार के जन-विरोधी नीतियों, कार्यवाहियों का भंडाफोड़ करते हुए कां विजय कुमार ने कहा कि यह सरकार भाजपा के अनुसार उन्माद- उत्पात के आधार पर भ्रष्ट राजनेताओं -अपराधियों – भूमाफियाओं के गठजोड़ से चल रही है। आजादी के 78 वर्षों के बाद भी करोड़ों लोगों के सामने रोटी, कपड़ा, मकान वाली बुनियादी समस्या बढ़ते ही जा रहा है। भाजपा के केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह हिन्दू मुसलमान कर रहें हैं। जो भी कल्याणकारी योजनाएं हैं उस में लूट जारी है। जमीन सर्वे के माध्यम से लाखों गरीबों, दलितों आदिवासियों, अल्पसंख्यकों को उजाड़ने की योजना है।
सामंती शक्तियों का गरीबों दलितों पर हमला बढ़ते जा रहा है। विधी व्यवस्था चौपट है।ऐसी नौकरशाही भाजपा – जदयू सरकार को 2025 के विधानसभा चुनाव में उखाड़ कर फेकें और नया बिहार बनाने कि लड़ाई को मजबूती प्रदान करें। कां सुलेखा देवी ने कहा कि मोदी सरकार ने जनता से वादा किया था कि 2022 तक सभी को पक्का मकान, आवास के लिए जमीन देंगे। यह गरीब विरोधी सरकार ने जो भी वादा किया था सब जुमला सबित हो रहा है। किसान नेता कां अविनाश पासवान ने कहा कि किसान कड़ी मेहनत कर अनाज पैदा करतें हैं,उसका उचित दाम नहीं मिल रहा है।लोग कर्ज से तबाह हैं। इस निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकना समय की मांग है। कां चतुरी पासवान ने कहा कि स्मार्ट मीटर खुन चुसू यंत्र साबित हुआ। इसका बहिष्कार करें। सभी ग्रामीण मजदूरों को 600 रुपये न्यूनतम मजदूरी, सभी वृद्ध, विधवा, विकलांग को 3 हजार पेंशन देने का मांग करते हुए आम जनता से आह्वान किया और कहा कि अगर नीतीश सरकार हमारी मांगे नहीं माना गया तो सरकार के खिलाफ आंदोलन जारी रहेगा। मौजूदा बिहार को उखाड़ फेंकना जरुरी है। इस न्याय यात्रा में कां संगीता देवी, कां सीता देवी, कां अनुपलाल बेसरा, कां सृजन कुमार सहित दर्जनों साथियों ने भाग लिया।