पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: Purnia News सांसद पप्पू यादव ने क्षेत्र में सच्चे कार्यकत्र्ता के रूप में जानेवाले पूर्व जिप सदस्य मस्तराज जायसवाल को अनुमंडल अनुश्रवण समिति का सदस्य नियुक्त किया है। इससे क्षेत्र में खुशियां व्याप्त हो गई है तथ बधाई देनेवालों का तांता लग गया है। सांसद पप्पू यादव ने अपने पत्रांक 1929/2024 दिनांक 8.12.2024 के तहत पूर्व जिप सदस्य मस्तराज जायसवाल को धमदाहा अनुमंडल अनुश्रवण समिति का सदस्य बनाया है। अब मस्तराज जायसवाल सांसद की अनुपस्थिति में अनुश्रवण समिति की बैठक में सांसद का प्रतिनिधित्व करेंगे।
मौके पर पूर्व जिप सदस्य सह नवनियुक्त अनुश्रवण समिति के सदस्य मस्तराज जायसवाल ने सांसद पप्पू यादव को धन्यवाद देते हुए कहा कि सांसद ने जिस प्रकार उनपर भरोसा जताया है, वे उनके भरोसे को कभी नहीं तोडेंगे तथा उनके कार्य को वखुबी आगे बढाएंगे। मस्तराज जायसवाल को अनुश्रवण समिति का सदस्य बनाए जाने की खबर पर क्षेत्र में खुशियां व्याप्त हो गई है तथा शुभचिंतकों द्वारा सांसद पप्पू यादव को धन्यवाद के साथ-साथ मस्तराज जायसवाल को बधाई देनेवालों का तांता लगा रहा।
बधाई देनेवालों में प्रमुख प्रतिमा कुमारी, गोपाल मंडल, हरेकृष्ण यादव, साधु सम्राट, राजकिशोर सिंह, प्रतोष कुमार, विक्रम कुमार, विनोद जायसवाल, कारे मंडल, मुखिया पंकज यादव, शिक्षक संघ के अध्यक्ष पवन कुमार जायसवाल, उपप्रमुख राजा कुमार, राजीव ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार, सुनील मंडल, राजेश सिंहा सहित पूरे अनुमंडल क्षेत्र के शुभचिंतकों ने सांसद को धन्यवाद देते हुए कहा कि सांसद ने एक सच्चे कार्यकत्र्ता को अनुमंडल अनुश्रवण समिति का सदस्य बनाया है, ये निश्चित रूप से उनके कार्यों को आगे बढाएंगे तथा आमलोगों के कार्य करेंगे।