PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : टीकापट्टी थाना को एक बडी सफलता हाथ लगी है तथा उसने एक तस्कर के घर छापामार कर 31.883 ग्राम गांजा एवं 38278 रूपये नगद बरामद करने में सफलता पाई है। इस दौरान गांजा तस्कर मनोज जायसवाल की पत्नी पकडी गई है। उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। इस संबंध में आरक्षी अधीक्षक कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि टीकापट्टी थानाध्यक्ष अमित कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि सिमडा गांव के मनोज जायसवाल, अपनी पत्नी के साथ गांजा की खरीद-बिक्री करता है। थानाध्यक्ष द्वारा वरीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई। आरक्षी अधीक्षक ने धमदाहा एसडीपीओ संदीप कुमार गोल्डी के नेतृत्व में टीम गठित किया गया। गठित टीम घर की तालाषी के लिए मजिस्ट्रेट के रूप में बीडीओ अरविंद कुमार के साथ छापामारी की।
यह भी पढ़े: https://angindianews.in/woman-beats-up-auto-driver-in-a-dispute-over-fare-video-goes-viral/
पुलिस को देखते ही घर की महिला भागने लगी, जिसे महिला पुलिस द्वारा पकड लिया गया। पूछने पर उसने अपना नाम रूबी देवी पति मनोज जायसवाल बताया। इसके बाद दंडाधिकारी के साथ घर की तालाशी ली गई। घर में से 31.883 ग्राम गांजा एवं 38278 रूपये नगद बरामद हुए। इस दौरान पूछने के क्रम में गांजा की खरीद-बिक्री का खुलासा हुआ है। पुलिस इस संबंध में विधि-सम्मत कार्रवायी कर रही है। पुलिस महिला के पति मनोज जायसवाल को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी कर रही है। इस छापेमारी में दंडाधिकारी के रूप में बीडीओ अरविंद कुमार, थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई प्रीतम कुमार, एसआई ददन कुमार, महिला सिपाही कल्पना कुमारी एवं सिपाही विकास कुमार शामिल थे।