PURNIA NEWS : मानवाधिकार सुरक्षा संगठन-भारत ने रूपौली प्रखंड के भौवा प्रवल निवासी समाजसेवी मयंक कुमार को दूसरी बार पूर्णिया युवा कमिटी का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति कल की गई। मयंक कुमार ने इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शिवाजी सिंह राठौड़, राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती शिवानी सिंह तथा प्रदेश अध्यक्ष लाल बाबू साहनी का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनके सामाजिक कार्यों को देखते हुए दूसरी बार यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। मयंक ने आश्वासन दिया कि वे इस जिम्मेदारी को पिछली बार से भी बेहतर तरीके से निभाएंगे और समाज सेवा के कार्यों को निरंतर जारी रखेंगे।