पूर्णिया, विमल किशोर: Purnia News बेलगच्छी परिसर के जगदीश्वर नाथ महादेव मंदिर में आयोजित शिव चर्चा ने आध्यात्मिक ज्ञान के प्रसार का एक अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में गुरु भाई-बहनों ने महादेव को गुरुओं का परम गुरु बताते हुए उनके गौरवशाली ज्ञान को जन-जन तक फैलाने का संकल्प लिया। गुरु बहना ने विशेष रूप से महादेव के तीन महत्वपूर्ण सूत्रों पर प्रकाश डाला, जिनमें पहला सूत्र शिव से दया की याचना, दूसरा उनके ज्ञान को फैलाना और तीसरा नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करना शामिल था।
गुरु विमल किशोर चौधरी, संयम दीदी, चुन्नी दीदी, बेबी दीदी, खुशबू दीदी, लक्ष्मी दीदी और हेमंती दीदी सहित अनेक श्रद्धालुओं ने इस कार्यक्रम में भाग लिया। उन्होंने अपने गीतों और भक्ति भाव के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया, जिसमें मुख्य संदेश था – “जप ले शिव का नाम रे मनवा, बनेंगे तेरे काम”। कार्यक्रम में शिव को ओंकार और निरंकार के रूप में याद किया गया और गुरु चरणों में शीश झुकाकर नमः शिवाय का उच्चारण किया गया।