सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS राष्ट्रीय लोक मोर्चा जिला इकाई की तरफ से रविवार को अमर शहीद बाबू स्व.जगदेव प्रसाद एवं महिषी के पूर्व विधायक स्वतंत्रता सेनानी समाजवादी नेता स्व. परमेश्वर कुंवर जी की जयंती मनाई गई। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान महासचिव सीएम झा बोआ ने की। समारोह क़ो सबसे पहले उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुरू किया गया। समारोह क़ो सम्बोधित कर प्रदेश महासचिव शिवेन्द्र कुमार जीशू ने उनके जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जगदेव बाबू ने नारा दिया था सौ मे नब्बे शोषित हैं दस का शासन नही चलेगा। नब्बे भाग हमारा है, दस का सत्ता नही चलेगा।
उन्होंने कहा था कि जिस लड़ाई की बुनियाद आज मैं डाल रहा हूँ, वह लम्बी और कठिन होगी। चूंकि मै एक क्रांतिकारी पार्टी का निर्माण कर रहा हूँ इसलिए इसमें आने-जाने वालों की कमी नहीं रहेगी। परन्तु इसकी धारा रुकेगी नहीं। इसमें पहली पीढ़ी के लोग मारे जायेगे, दूसरी पीढ़ी के लोग जेल जायेगे तथा तीसरी पीढ़ी के लोग राज करेंगे।
जीत अंततोगत्वा हमारी होगी। उन्हें भारत की लेनिन के नाम से भी जाना जाता है। मौक़े महिला जिला अध्यक्ष संगीता पोद्दार, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष बैजनाथ विमल, श्रमिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष चन्द्र मोहन सिन्हा छात्र जिला अध्यक्ष अंकित आर्य, सुमन कुमार,गौरव कुमार,श्याम सुंदर राय,अखलाक के साथ साथ अन्य लोग उपस्थित थे।