सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS लोक जनशक्ति पार्टी (रा) का एक शिष्टमंडल लोजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र शर्मा के नेतृत्व में जिले के पुलिस कप्तान और पुलिस उप महानिरीक्षक, कोशी रेंज से मिलकर बनमा इटहरी थानाध्यक्ष के द्वारा लोजपा रा के प्रखंड अध्यक्ष भवेश यादव के साथ दुर्व्यवहार को लेकर मिला। जिलाध्यक्ष ने थानाध्यक्ष द्वारा अपमानित कर पुलिसिया रोब दिखाकर जनप्रतिनिधि को अपमानित करने का कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक और डीआईजी कोशी रेंज ने कार्यवाही करने की बात कही है। शिष्टमंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष सरिता पासवान, प्रदेश महासचिव छत्री यादव, युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेन्द्र कुमार यादव, जिला महासचिव संजय पासवान, प्रखंड अध्यक्ष भवेश यादव, सरपंच सनोज यादव,मानस पीयूष शामिल थे।