SAHARSA NEWS सहरसा/अजय कुमार : प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के निर्देश पर जिला राजद महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुंजन देवी की अध्यक्षता में जिला परिषद पूजा रिसोर्ट में सोमवार को बैठक आयोजित हुई। महिला प्रकोष्ठ ने उपस्थित सदस्यों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी प्रखंड अध्यक्ष अपने-अपने प्रखण्ड में पार्टी को मजबूत करने में जुट जाए। ताकि आने वाला विधान सभा चुनाव 2025 में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री बन सके।इसके लिए सभी बूथ पर महिलाओ की मजबूत कमिटी बनाने की जरूरत है।बैठक में पूर्व विधायक अरुण कुमार ने कहा कि बिहार में जब सामाजिक न्याय की सरकार थी।तो जो गरीब-गुरुवा का आसानी से काम होता था।जबकि सुशासन की सरकार में लोगों को परेशान होकर कार्यालय का दिन रात चक्कर लगाना पड़ रहा है। बिहार में लूट खसोट एवं भ्रष्टाचार चरम पर है।बडे पैमाने पर भाजपा एवं नितीश सरकार समाज को तोड़ने में लगें है। लोकतंत्र आज खतरे में है।राजद जिलाध्यक्ष मो ताहिर ने कहा कि महिलाओं की संगठन को मजबूत करने कि जरूरत है।
गांव के हर बुथ पर महिलाओं की मजबूती से संगठन करने पर बल दिया। प्रदेश महासचिव धीरेन्द्र यादव ने महिलाओं को विस्तार से सामाजिक न्याय के संबंध में संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक न्याय के धुरी लालू प्रसाद यादव एक विचार धारा का नाम है। उनके कुशल नेतृत्व में जन नायक कर्पूरी ठाकुर के अधूरे सपने को साकार करने का काम तेजस्वी यादव ने किया। तेजस्वी के ही नेतृत्व में गरीब गुरबो को अपना अधिकार मिलेगा। बैठक में प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया ने कहा पिछड़ा, अति पिछड़ा एवं दलितों को एकजुट होने पर बल दिया।ताकि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को सहज सुलभ न्याय मिल सकें। बैठक में प्रदेश महिला उपाध्यक्ष प्रो० गीता यादव, जिला राज महिला प्रभारी साक्षी कुमारी, जिला प्रधान महासचिव महिला प्रीतम गुप्ता,रुपम देवी,जिला प्रवक्ता नीतू शर्मा,रीना देवी,सविता कुमारी,सबाना खातुन,सुनीता देवी, अंजनी कुमारी, शोभा देवी,अरुणा देवी, सोनवर्षा प्रमुख रुबी देवी,शोभा देवी, रीना देवी, हलीमा प्रवीण, रोजवाना खातुन, तुलो देवी,पुष्पलता, छात्र राजद अध्यक्ष धीरज सम्राट. निशा राज आदि नेताओं ने भाग लिया।