सहरसा/अजय कुमार : जिले में इन दिनों तेज धूप के कारण आम जनजीवन अस्त व्यस्त है। गर्मी का पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। ऐसे में भीषण गर्मी, लू से बचाव हेतु रेड क्रॉस भवन में गुलकोज युक्त पेयजल वितरण का स्टॉल लगाया गया है। जिसके अंतर्गत रेडक्रॉस भवन के सामने तीन दिवसीय विशुद्ध पेयजल आमलोगो को राहत पहुंचाने हेतु विश्वकर्मा आर्थोपेडिक वर्क्स के सौजन्य से एवं रेड क्रॉस सोसाईटी द्वारा स्टॉल लगाया गया।
इस भीषण धूप से निजात हेतु उपरोक्त स्थल पर लगभग 1500 लोगो को ग्लूकोजयुक्त पानी पिलाया गया। उपरोक्त स्थल पर इस कार्यक्रम को चेयरमेन डा० अबुल कलाम के नेतृत्व में कोषाध्यक्ष डा० रामजी प्रसाद, प्रबंधन समिति सदस्य डा० खुर्शीद आलम एवं किशोर कुमार, कार्यालय प्रभारी रहमान आलम, भोलेन्टियर मो० मोती, भूपेन्द्र मुखिया, मुरारी प्रसाद, बिरजू कुमार, आजीवन सदस्य प्रेम कुमार उपाध्याय एवं दिलीप विश्वकर्मा की उपस्थिति में किया गया।
रेड क्रॉस सोसाईटी के चेयरमेन ने स्कूली छात्राओं एवं आमलोगो को कहा कि इस भीषण गर्मी में लू लगने की अनुमान ज्यादा रहता है। इसलिए छाता का उपयोग करे, ज्यादातर समय घर में ही रहे और अधिक से अधिक पानी एवं जूस एवं रसदार फल का उपयोग करे। अगर मौसम की स्थिति ऐसी ही बनी रही तो आमलोगो की सेवा में रेड क्रॉस सोसाईटी यह कार्य आगे भी करेगी। ग्लूकोजयुक्त पानी पीकर लोगो ने रेड क्रॉस सोसाईटी को इस कार्य की प्रशंसा की।