पूर्णियाँ, वि० सं० अरुण कु० सिंह: शानिवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायमूर्ति के० विनोद चंद्रन के साथ साथ न्यायमूर्ति चक्रधारी शरण सिंह, न्यायमूर्ति विपुल एम पंचोली, न्यायमूर्ति मोहित कुमार साह, न्यायमूर्ति पूर्णेन्दु सिंह, न्यायमूर्ति चंद्रशेखर झा समेत पटना उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार (आई० टी०) श्री दीपंकर पांडे एवम पटना उच्च न्यायालय के ओ० एस० डी० (कंप्यूटराइजेशन) श्री रवि रंजन पूर्णिया व्यवहार न्यायालय में पधार रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यायमूर्ति गण ब्यावर न्यायालय पूर्णिया का विजिट करेंगे एवं अन्य प्रस्तावित कार्यों को संपन्न करेंगे।