सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS तैलिक वैश्य समाज की एक महत्पूर्ण बैठक गुरुवार को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सह वैश्य समाज वरीय नेता नीरज गुप्ता के गांधी पथ स्थित आवास पर समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में राजनीतिक, सामाजिक,आर्थिंक एवं सांस्कृतिक विकास पर विस्तार से चर्चा किया गया। बैठक में तैलिक वैश्य समाज के तत्वाधान में आगामी 22 सितम्बर को होने वाले एक दिवसीय सम्मेलन में अपने राजनेतिक अधिकारों के विषय पर रूप रेखा तय किया गया। इस सम्मेलन को लेकर गांव, पंचायत, प्रखंड व तीनो जिला में जन संपर्क अभियान चलाया जा रहा है।
शिविर का आयोजन प्रेक्षा-गृह में किया जायेगा। इस शिविर में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता, राजद के विधायक सह समाज के प्रदेश अध्यक्ष रणविजय साहू, पूर्व मंत्री नारायण प्रसाद, जेडीयू के विधायक गुंजेश्वर साह, विधायक मोती लाल प्रसाद, राजद विधायक संजय गुप्ता, पूर्व एमएलसी लाल बाबू प्रसाद, भाजपा के सह-कोषाध्यक्ष नितिन अभिषेक साह, भाजपा प्रदेश नेता सतपाल नरोतम, कांग्रेस नेता मनजीत आनंद साहू, झंझारपुर भाजपा जिला अध्यक्ष ऋषिकेश राघव, झारखंड समाज के नेता रिपुसदन साहू मौजुद रहेंगे। साथ ही कोशी प्रमंडल के तीनो जिला के सम्मानित राजनेतिक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पंचायती राज्य प्रतिनिधियो के आने की सूचना है, साथ ही बिहार के मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, झंझारपुर,अररिया, फारबिसगंज, जोगवानी, पूर्णिया, खगड़िया आदि जिलों से भी सामाजिक कार्यकर्ता मौजुद रहेंगे।
कार्यकम की सफलता के लिए मधेपुरा के नगर परिषद के अध्यक्ष प्रतिनिधि अमोल साह, एनडीए के पूर्व प्रत्याशी चंदन कुमार बागची,साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र साहू, भाजपा अति पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सुबोध साह, जेडीयू के जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र देव, राजद प्रखंड अध्यक्ष सतीश साह, कामेश्वर साह, प्रदेश कार्यसमति सदस्य सत्यनारायण साह, सुपौल के पंकज साह,नगर अध्यक्ष जेडीयू सुपौल अजय अजनबी,जिला परिषद सदस्य मधेपुरा डॉ बि के आर्यन, जिला अध्यक्ष मधेपुरा प्रदीप साह, अभिषेक साह, अमोल साह, मायानंद साहू, कमल गुप्ता, मनोज आर्यन सब जनसंपर्क में लगे हैं।
Tiny URL for this post: