सहरसा, अजय कुमार : भारतीय जनता पार्टी के महिला मोर्चा के नेतृत्व में सोमवार को कायस्थ टोला स्थित सांसद दिनेश चंद्र यादव के आवास पर जाकर सम्मानित किया गया।महिला मोर्चा का नेतृत्व कर रहें रिंकी कुमारी नें बताया कि मधेपुरा लोकसभा निर्वाचन सें निर्वाचित सांसद दिनेश चंद्र को महिलाओ द्वारा पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया।साथ ही उनके दीर्घायु जीवन की कामना की।वही सांसद श्री यादव नें महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त कर शुभकामना दी।उन्होंनें कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महिलाओ के हित में अनेकानेक सार्थक कदम उठाए गए है।वही जीविका समूह से जुड़कर महिलाओ को स्वावलंबन प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है।
साथ ही शराबबंदी के कारण महिलाओ पर हो रहे घरेलू अत्याचार में काफी कमी आई है।जिसके कारण महिलाओ का जीवन स्तर में व्यापक सुधार दिखाई दे रहा है।उन्होंने कहा कि हमारी जीत में आधी आबादी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।इसके लिए पुन: सभी महिलाओं को दिल की गहराई सें आदर सम्मान देता हूं।इस अवसर पर महिला संयोजक रिंकी कुमारी,सुगामणी देवी अनिता देवी,शिल्पी झा, रीना कुमारी,लोजपा जिलाध्यक्ष पूजा कुमारी सहित अन्य मौजूद थी।