पूर्णिया: पंजाब में काम करने के दौरान करंट लगने से कसबा के एक मजदूर की मौत हो गई थी। मौत की खबर सुनते ही गांव में कोहराम मच गया। परिवार के लोग रोने भी लगने लगे। मृतक की पहचान कसबा प्रखंड के संझेली पंचायत के कदवा गांव के निवासी 60 वर्षीय मो. अलताफ के रूप में हुई है। मृतक मजदूर का शव सोमवार की सुबह एम्बलेंस से कसबा के कदवा गांव लाया गया। शव पहुंचते ही कदवा गांव में कोहराम मच गया। हर कोई मृतक का अंतिम दर्शन करने को लेकर मृतक के घर पहुंचे। घटना के संबंध मे बताया जाता है की मृतक मजदूर अलताफ शुक्रवार को पानीपत में एक खेत में धान रोपनी कर रहा था। वहीं बिजली के तार के संपर्क में आ गया और करंट लगने से तत्काल ही उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह परिवार काफी गरीबी में रहता है और इसके घर का एक मुख्य सदस्य कमाने वाला अल्लाह को प्यार हो गया।
PURNIA NEWS : भीषण अगलगी में 8 मुस्लिम परिवारों के घर जले, लाखो की संपत्ति खाक
PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : थाना क्षेत्र के नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक दरगाहा गांव में भीषण अगलगी...