SAHARSA NEWS सहरसा/अजय कुमार : 14वी हॉकी बिहार जूनियर महिला राज्यस्तरीय चैंपियनशिप मैच का आयोजन किया गया।इस मैच का उद्घाटन गुरुवार को एमएलटी कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर पवन कुमार जी ने हॉकी का बाल मार कर किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में खेल पदाधिकारी, हॉकी जिला संरक्षक डॉक्टर रेणु सिंह, कुमार साहब, उपाध्यक्ष टी एन सिंह, रमण झा, मोहन साह ,कॉलेज के प्रिया रंजन, वार्ड आयुक्त आशीष रंजन सिंह, कोषाध्यक्ष गोपाल चौधरी, सर्वेश कुमार, बृजेश , देव रिर्सोट के प्रभाकर देव उपस्थित थे।यह आयोजन 22 सितम्बर तक एमएलटी कॉलेज के मैदान में चलेगा।
अंपायर के रूप में पटना से राजू जॉनी, पियूष ,शिवानी, पल्लवी सहरसा के राजू कुमार ,मुस्तकीम है। आज दो मैच खेला गया पहला मैच लखीसराय और भोजपुर के जिसमें भोजपुर ने 1 गोल किया और लखीसराय 0 गोल किया और दूसरा मैच पटना और बेगूसराय के बीच खेला गया। जिसमें पटना ने 8 गोल किया और बेगूसराय ने 0 गोल किया। ये सारी जानकारी हॉकी सहरसा के सचिव सुनील कुमार झा ने दी।
Tiny URL for this post: