पटना: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बिहार के तीन दिवसीय दौरे पर आज बुधवार को विशेष विमान से पटना पहुंच गई हैं। पटना एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्वागत करने के लिए राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मौजूद है। वहीं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम भी है। पटना एयरपोर्ट पर सबसे पहले राष्ट्रपति को गार्ड आफ ऑनर दिया जायेगा। इसके बाद वे सीधे बापू सभागार पहुंचेगी। जहां बिहार के लगातार चौथे कृषि रोडमैप का लोकार्पण राष्ट्रपति के हाथों होगा। इससे पहले दूसरे का लोकार्पण तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और तीसरे का रामनाथ कोविंद ने किया था। इस दौरान राज्य के 1800 किसान और 700 जीविका दीदियां मौजूद रहेंगी।
किसानों में पशुपालक, मधुमक्खी पालक और खेती के रोजगार से जुड़े किसान होंगे। इसमें महिला किसानों की संख्या ज्यादा होगी। यानी महिला सशक्तीकरण का दम दिखेगा। पहला कृषि रोडमैप वर्ष 2008 में शुरू हुआ था। चौथे कृषि रोडमैप की योजनाए 250 से ज्यादा पृष्ठों में संकलित की गई हैं। इसमें अगले पांच साल यानी 2028 तक की योजना शामिल है। कृषि रोडमैप में 12 विभागों की योजनाएं हैं। यानी बिहार के किसानों के समग्र विकास की रूपरेखा गई है। कार्यक्रम में बिहार कृषि विवि सबौर, राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा समस्तीपुर व बिहार वेटनरी विवि के कुलपति भी मौजूद रहेंगे।
Tiny URL for this post: