पटना: देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कर-कमलों द्वारा पटना के बापू सभागार (सम्राट अशोक कॅान्वेंशन हॅाल) में चतुर्थ कृषि रोड मैप -2023-2028 का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस कार्यक्रम में राज्यपाल राजेन्द्र अर्लेकर, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, समेत कई साथी मंत्रिगण के साथ सम्मलित हुए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा कृषि के क्षेत्र में इन्द्रधनुषी क्रान्ति लाने के उद्देश्य से वर्ष -2008 से किसानों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य में कृषि रोड मैप बनाकर योजनाएं चलायी जा रही है। इसी का सुखद परिणाम है कि बिहार 5 कृषि कर्मण अवार्ड जीत चुका है।
Tiny URL for this post: