पटना: बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा है कि बिहार कैबिनेट का विस्तार शीघ्र ही होगा। इस पर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से बात हुई है। वे पटना लौटने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बात करेंगे। उसके बाद निर्णय होगा। बीते शनिवार को कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में मीडिया से बातचीत के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस को कोई नजरअंदाज नहीं कर सकता।
दावा किया कि बोर्ड-निगमों में भी कांग्रेस को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा। अभी कई बोर्ड-निगम में पद रिक्त हैं। कांग्रेस को उसमें अवश्य जगह मिलेगी। उन्होंने इन सबके लिए थोड़ी प्रतीक्षा करने को भी कहा। मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता शकील अहमद खान, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मदनमोहन झा, विजेन्द्र चौधरी, प्रेमचन्द्र मिश्रा मौजूद थे।
Tiny URL for this post: