पटना: संग्रहालय में गांधी जयंती (2 अक्टूबर) पर आम आदमी को निशुल्क (मुफ्त) प्रवेश मिलेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इसकी घोषणा की। उन्होंने कहा कि 2 अक्टूबर, 2017 को बापू के जन्मदिन पर म्यूजियम का निर्माण पूरा हुआ और इसे पूरे तौर पर शुरू कर दिया गया था। लिहाजा, इस दिन संग्रहालय में सबको मुफ्त प्रवेश दिया जाएगा। यही नहीं, उनके लिए चाय-पानी की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमारने बिहार म्यूजियम बिनाले के दूसरे संस्करण और जी-20 देशों की प्रदर्शनी टुगेदर वी आर्ट का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने बिहार म्यूजियम से जुड़ी कई रोचक बातें साझा कीं। उन्होंने कहा कि पटना म्यूजियम में दीर्घाओं की कमी के कारण ही बिहार म्यूजियम के निर्माण की योजना बनी। पटना म्यूजियम में भ्रमण के दौरान उन्होंने देखा कि इसका भवन छोटा है और बड़ी संख्या में उपलब्ध प्रदर्शों व मूर्तियों को आधुनिक तरीके से नहीं रखा गया है।
कौन सी चीज किस समय की है, उसका क्या महत्व है, यह भी नहीं लिखा गया था। उसी समय मैंने निर्णय लिया कि पटना में अंतरराष्ट्रीय मानक का म्यूजियम बनाया जाए, ताकि बिहार की प्राचीन धरोहरों को सुरक्षित रख सकें और बिहार के गौरवपूर्ण इतिहास से नयी पीढ़ी को अवगत करा सकें। पुरानी चीजों को सहेजना जरूरी है। साथ ही नई तकनीक पर निर्भरता ठीक नहीं है। सीएम ने कहा कि बिहार म्यूजियम का उद्देश्य ही बिहार की प्राचीन धरोहरों को सुरक्षित रखना और इसके गौरव पूर्ण इतिहास से नई पीढ़ी को अवगत कराना है।
Tiny URL for this post: