पूर्णिया: रामबाग स्थित सांसद कार्यालय में शनिवार को जेडीयू प्रखण्ड अध्यक्षों और युवा प्रकोष्ठ की बैठक हुई।जिसमें 24 जनवरी को वेटनरी कॉलेज मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर शताब्दी समारोह की सफलता को लेकर विमर्श हुआ।कार्यक्रम की सफलता को लेकर अबतक की गई तैयारी की समीक्षा की गई और प्रखण्ड अध्यक्षों द्वारा तैयारी की जानकारी दी गई। प्रखण्ड अध्यक्षों ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ-साथ आम लोगों में भी काफी उत्साह है।
बैठक को संबोधित करते हुए सांसद श्री कुशवाहा ने कहा कि हमारी पार्टी लोकनायक जयप्रकाश और जननायक कर्पूरी जी के विचारों को अक्षुण्ण रखने और विरासत को संजोने का प्रयास कर रही है।इसी कड़ी में इस शताब्दी समारोह का आयोजन किया जा रहा है।कहा कि दबे-कुचले,वंचित और शोषितों के पैरोकार कर्पूरी जी हमारे नेता माननीय नीतीश जी के आदर्श रहे हैं।कहा कि यह दुःखद है कि कर्पूरी जी को अब तक भारत रत्न से नही नवाजा गया है।उन्होंने केंद्र सरकार से कर्पूरी जी को भारत रत्न सम्मान देने की मांग किया।
सांसद श्री कुशवाहा ने बताया कि उनके नेतृत्व मे जिले के 10 हजार से अधिक कार्यकर्ता शताब्दी समारोह में शामिल होंगे।इसके लिए प्रखण्ड वार वाहनों की व्यवस्था की गई है।उनके साथ 23 जनवरी को दोपहर में 40 बस और 100 से अधिक चारपहिया वाहन तथा शेष पार्टी कार्यकर्ता ट्रेन से पटना के लिए प्रस्थान करेंगे।पटना के दारोगा राय पथ में कार्यकर्ताओं के लिए आवासन और भोजन की व्यवस्था की गई है।उन्होंने दावा किया कि शताब्दी समारोह का साक्षी जनसैलाब बनेगा।इस बैठक मेंमहेंद्र पटेल रुपौली और बनमनखी विधानसभा प्रभारी, कसबा प्रखंड अध्यक्ष मुजाहिद एहसान अल्वी, शिव कुमार सिंह पूर्णिया पूर्व प्रखंड अध्यक्ष, मुकेश कुमार दिनकर भवानीपुर प्रखंड अध्यक्ष, संजय कुमार मंडल प्रखंड अध्यक्ष रुपौली, संतोष कुमार प्रखंड अध्यक्ष जलालगढ़, विवेका पटेल प्रखंड अध्यक्ष फलका , शैलेन्द्र कुमार मंडल प्रखंड अध्यक्ष बनमनखी, सचिन मेहता प्रखंड अध्यक्ष श्रीनगर ,प्रदीप मंडल प्रखंड अध्यक्ष बी कोठी, विजय कुमार सिंह प्रखंड अध्यक्ष कोढ़ा ,मनोज विश्वकर्मा, अविनाश सिंह प्रदेश सचिव जदयू, राजेश कुमार राय, महेश्वरी मेहता ,अविनाश सिंह कुशवाहा, राजू मंडल जिला अध्यक्ष युवा जदयू, महेश सिंह, सुनील मेहता, सुबोध मेहता, लड्डू मेहता, आशीष आनंद, राजा सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
PURNIA NEWS : मेंहदी गांव के संतमत के अनुयायी बेदानंद मंडल नहीं रहे, क्षेत्र में शोक
PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : प्रखंड क्षेत्र के मेंहदी गांव के संतमत के अनुयायी बेदानंद मंडल के निधन से...