पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: पूरे प्रखंड में भाजपा के तीनों मंडलों रूपौली, टीकापट्टी एवं मोहनपुर में जनसंघ निर्माता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्य-तिथि को समर्पण दिवस के रूप में भाजपा कार्यकर्त्ताओं द्वारा मनाया गया। इसमें तीनों मंडलों के सैकडो कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर सभी जगहों पर सबसे पहले स्व उपाध्याय के तैल-चित्र पर फूलमाला चढाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी के तहत रूपौली में आयोजित समारोह की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल ने किया। मौके पर उपस्थित मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने आयोजित समर्पण दिवस पर स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय द्वारा पार्टी के निर्माण व देश को नए मार्ग-दर्शन के लिए कृतघ्नता प्रकट करते हुए कहा कि उनकी देन को यह देश कभी भूला नहीं सकता। उनके देश के प्रति समर्पण की भावना को देखते हुए, हत्यारों ने 11 फरवरी 1968 को महज 52 वर्ष की अवस्था में उनकी हत्या कर दी, उनका शव तत्कालीन मुगलसराय स्टेशन के यार्ड में मिला था। यूपी के सीएम योगीजी ने मुगलसराय स्टेशन का नाम पंडित दीनदयाल स्टेशन के रूप रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उनका जन्म 25 जनवरी 1916 को मथुरा जिले के नगला चंद्रभान में हुआ था तथा उनके तीन वर्ष की आयु में ही उनके सिर से माता-पिता का साया उठ गया था।
वे सच्चे भारतीय थे, जिन्होंने तब की सरकारी परीक्षा में सूट-बूटके बदले धोती-कुर्त्ता में गए थे, तब उनका काफी मजाक उडाया गया था, परंतु जब वे सबसे ज्यादा अंक लाकर चौंकाया, तब वही मजाक उडोनेवाले लोग उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखने लगे थे। जब डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1951 में जनसंघ की स्थापना की, तब वे अपने उत्तर प्रदेश में शाखा के पहले महासचिव बने। परंतु उनके बढते देष-प्रेम को देखकर उनकी हत्या कर दी गई। आज का समय है कि लोग उनके आदर्श एवं चरित्र को अपनाकर ही देश को आगे ले जा सकते हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष महेश्वर साह, अरविंद कुमार साह, जीतेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार जायसवाल, प्रशांत कुमार सिंह, मनोज कुमार जायसवाल, कुंदन कुमार, केदारनाथ गुप्ता, कामेश्वर प्रसाद सिंह, प्रमेंद्र कुमार गुप्ता, ललन कुमार झा, बूथ अध्यक्ष निरंजन मंडल, मनोज कुमार, राजीव मंडल, अमन कुमार, मिथिलेश मंडल, रूपेश मंडल, दीपक कुमार, अंकु कुमार, बिट्टू कुमार, आंशु कुमार, रंजीत पासवान, विद्यानंद शर्मा, सुभाष चंद्र ठाकुर, दीपक कुमार सहित सैकडोकी संख्या में तीनों मंडलां में कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।