पूर्णिया: सदर विधायक विजय खेमका ने मुख्यमंत्री नितीश कुमार एवं उपमुख्यमंत्री सह वित्तमंत्री सम्राट चौधरी को उच्च विकास दर हासिल करने वाले संतुलित और समग्र विकास का वजट पेश करने पर बधाई दिया। बजट में सामाजिक समरसता एवं सभी वर्गों के कल्याण के लिए सामान अवसर दिया गया है। विधायक ने कहा वित्त वर्ष 2024 -25 के लिए विधान सभा में 2.79 लाख करोड़ रूपये के वजट में आर्थिक विकास के साथ सामाजिक विकास में कई उपलब्धियां हासिल करने की योजना है। विधायक ने कहा एनडीए की सरकार में पेश किये गए वजट में शिक्षा, कृषि व रोजगार को बढ़ावा के साथ औद्योगिक, पर्यटन विस्तार एवं महिला सशक्तिकरण पर विशेष बल दिया गया है। श्री खेमका ने कहा यह वजट बिहार के 13 करोड़ आबादी के लिए कल्याणकारी बजट है।
PURNIA NEWS : मेंहदी गांव के संतमत के अनुयायी बेदानंद मंडल नहीं रहे, क्षेत्र में शोक
PURNIA NEWS अभय कुमार सिंह : प्रखंड क्षेत्र के मेंहदी गांव के संतमत के अनुयायी बेदानंद मंडल के निधन से...