PURNIA NEWS : पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार की प्रधान सचिव डॉ. एन विजय लक्ष्मी की अध्यक्षता में पूर्णिया के समाहरणालय स्थित प्रज्ञान सभागार में कोसी बेसिन विकास परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्णिया, अररिया, मधेपुरा, सहरसा और सुपौल जिलों में चल रही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी श्री कुन्दन कुमार, उप विकास आयुक्त सुश्री चन्द्रिमा अत्री सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने बैठक में भाग लिया। परियोजनाओं में बॉयलर फार्म, बकरी पालन, गाय पालन, मत्स्य बीज पालन, डेयरी, तालाब निर्माण और देसी मुर्गी पालन जैसी गतिविधियां शामिल हैं।
प्रधान सचिव ने सभी जिलों के अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करें। उन्होंने लाभार्थियों से समन्वय बनाकर कार्यों को तेजी से पूरा करने पर जोर दिया, ताकि अधिक से अधिक किसानों को योजनाओं का लाभ मिल सके। जिलाधिकारी ने सुझाव दिया कि जीविका से जोड़कर महिलाओं को भी इन योजनाओं का लाभ दिया जाए। उन्होंने बताया कि वियाडा मरंगा में चीक उत्पादन होता है, जहां से उचित दर पर बॉयलर चीक प्राप्त किया जा सकता है। बैठक में पांचों जिलों के पशुपालन, गव्य विकास और मत्स्य विभाग के अधिकारी, कोसी बेसिन परियोजना के पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: