ARARIA NEWS अररिया/प्रिंस(अन्ना राय) : भारतीय जनता पार्टी अररिया की सोमवार को अररिया जिला मुख्यालय में सक्रिय सदस्यता अभियान की एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई, जिसमें सभी मंडलों के मंडलाध्यक्ष, महामंत्री और सक्रिय सदस्यता अभियान संयोजक के अलावा जिले के पदाधिकारियों ने भाग लिया। वही, सक्रिय सदस्यता अभियान को सफल बनाने हेतु कार्यशाला भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा के अध्यक्षता में आयोजित हुई बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मंत्री स्वदेश यादव उपस्थित थे, वही, इस बैठक में जिला प्रभारी लखी महतो, पूर्व जिला प्रभारी और उक्त कार्यशाला हेतु विशेष प्रभारी के रूप में विजय शंकर चौधरी उर्फ खोखा बाबू , नरपतगंज के विधायक जयप्रकाश यादव फारबिसगंज के विधायक विद्यासागर केसरी, नरपतगंज के पूर्व विधायक और सदस्यता अभियान के संयोजक देवयांती यादव, पूर्व विधायक लक्ष्मी नारायण मेहता, पूर्व विधायक परमानंद ऋषि देव, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष शंभू साह, फारबिसगंज नगर परिषद के अध्यक्ष वीना देवी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य रानी यादव, महामंत्री प्रताप नारायण मंडल, कृष्ण कुमार सेनानी, जिला उपाध्यक्ष उदय शंकर, उमानंद राय, सितेश ठाकुर, मंत्री सह जिला पार्षद कलवी देवी, सुष्मिता ठाकुर, नीरज झा, महिला मोर्चा के अध्यक्ष चांदनी सिंह, युवा मोर्चा के अध्यक्ष आकाश राज, अररिया नगर अध्यक्ष संजय अकेला सहित सभी मंडल के अध्यक्ष सदस्यता टोली के जिला के और मंडल के प्रभारी मोर्चा के जिला के पदाधिकारी के अलावा भारतीय जनता पार्टी के सभी अपेक्षित कार्यकर्ता मौजूद रहे l
वही, इस कार्यशाला में बताया गया कि आज अररिया जिला में एक लाख से ज्यादा प्राथमिक सदस्य बनाने में सभी जमीनी कार्यकर्ताओं की बदौलत यह कामयाब हासिल हुई है। वही, कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने बताया की इस प्राथमिक सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर तक चलेगी लेकिन अभियान के बाद भी प्राथमिक सदस्यता को बंद नहीं करना है और अब सक्रिय सदस्यता अभियान जो 16 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर तक चलेगी उसे पर भी विशेष जोर देना है 50 प्राथमिक सदस्य बनने वाले कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य नमो ऐप पर ₹100 डोनेशन के पश्चात बनाया जाएगा इस काम में सभी कार्यकर्ता लग जाए प्रत्येक बूथ में काम से कम दो सक्रिय सदस्य और एक मंडल में कम से कम 100 तक सक्रिय सदस्य बनाना अनिवार्य है अररिया जिला भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता कई कार्यक्रमों में अपना जिला का नाम देश स्तर पर रौशन किया है उम्मीद है की सदस्यता अभियान में भी अररिया जिला अपना सम्मानित स्थान दर्ज करने में सफल रहेगी इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरा मुस्तैदी और ताकत के साथ लग जाने की जरूरत है।