अररिया, प्रिंस(अन्ना राय): ARARIA NEWS फारबिसगंज पुलिस की ओर से मंगलवार को सुभाष चौक पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें बिना हेलमेट और कागजात के चलने वाले दर्जनों दो पहिया वाहन चालकों से जुर्माने की राशि वसूली गई। थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में अवर निरीक्षक राजनंदिनी सिन्हा ने पुलिस बलों के साथ वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
यहां बस स्टैंड और मार्केट के साथ कई बैंक भी है और सुभाष चौक से नेपाल को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क भी यही से निकलती है। जिसके कारण यहां भारी भीड़ जमा होती है। वही, पुलिस की ओर से वाहन चेकिंग अभियान चलाने से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट और ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन मालिकों से जुर्माने की राशि वसूली गई।