कहीं 24 तो कहीं 48 तो कहीं 72 घंटों का रामधुनि संकीर्त्तन कर श्रद्धालु भक्ति में गोता लगा रहे हैं
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: 22 जनवरी को अयोध्या में श्रागवान श्रीरामजी के प्राण-प्रतिष्ठा के बाद भी प्रखंड क्षेत्र में भक्तिभाव का माहौल अगले दो दिनों तक रहने का अनुमान है। कहीं 24 घंटे, तो कहीं 48 घंटे तो कहीं 72 घंटों का रामधुनि लगातार चल रहा है। श्रद्धालु अभीतक भगवान श्रीराम के नाम में गोता लगाते नजर आ रहे हैं। महिलाएं अपने-अपने घरों में आज भी दीप जला भगवान श्रीराम के नाम अपनी भक्ति भावना जता रही हैं।
बच्चे भगवान श्रीराम के बालक रूप, लक्षमणजी, सीताजी, बजरंगबली आदि भगवान के रूप में क्षेत्र में घुम-घुमकर क्षेत्र में भक्तिभाव की खुशबू फैला रही है। शाम होते ही दीपावली की तरह घर-घर दीप जलाए जा रहे हैं। कुल मिलाकर आज भी पूरा प्रखंड क्षेत्र भगवान श्रीराम के चरणों में अपने को समर्पित कर रखा है, जो अगले दो दिनों तक चलने वाला है।