सहरसा, अजय कुमार: SAHARSA NEWS स्थानीय ईस्ट एन वेस्ट टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज में केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय नई दिल्ली के 54 वां स्थापना दिवस पर महाविद्यालय के सीएसयु विभाग में स्थापना दिवस आयोजित किया गया। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन डॉ रजनीश रंजन ने अपने प्रेशित संदेश में हार्दिक प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दिया। उन्होंने कहा कि 15 अक्टूबर 1970 को भारत सरकार के द्वारा स्वायत्त शासी संगठन के रूप में संस्कृत विश्वविद्यालय को मान्यता दी गयी थी।
स्थापना काल से प्रगति के पथ पर चलते हुए 30 अप्रैल 2020 में भारत के संसद के अधिनियम के अन्तर्गत इसे केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय की मान्यता दी गयी। उन्होंने कहा संस्कृत भाषा के उन्नयं के लिए यह देश का नोडल निकाय है तथा राष्ट्र का एकमात्र डबल ए प्लस संस्कृत विश्वविद्यालय है। और इस विश्वविद्यालय के अंग में ईस्ट एन वेस्ट का शामिल होना अपने आप में गौरव की बात है। ईस्ट एन वेस्ट के सीएसयु समन्वयक, सुज्जवल कुमार चौधरी ने भी हार्दिक प्रसन्नता जताते हुए केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस पर हर्ष जताया।
महाविद्यालय के प्राध्यापक सह जनसंपर्क पदाधिकारी अभय मनोज के संचालन में आयोजित इस कार्यक्रम को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ नागेन्द्र कुमार झा, नोडल अंशु कुमार गुप्ता, प्राध्यापक प्रमुख प्रियंका पांडेय सहित महाविद्यालय के सीएसयु के प्राध्यापकों ने भी संबोधित किया।