SAHARSA NEWS सहरसा/अजय कुमार : बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा प्राचीन आदिशक्ति मां विषहरा भगवती मंदिर का शुभ उद्धघाटन किया गया।मां विषहरा भगवती मंदिर बिहार राज्य में सबसे ऊंचाई वाला मंदिर बना है। जिसका निर्माण सांसद दिनेश चंद्र यादव ने जन सहयोग से कराया गया है।नागर शैली में बने इस मंदिर निर्माण पर लगभग 11 करोड़ रुपया खर्च हुआ है।इस अवसर पर सांसद श्री यादव ने मुख्यमंत्री से विषहरा महोत्सव,मंदिर परिषद का घेराबंदी,धर्मशाला, प्रवचन हॉल एंव सहरसा सोनवरसा कचहरी पथ निर्माण विभागीय पथ का चौड़ीकरण कराने का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री ने प्रत्येक साल दिवारी मे विषहरा महोत्सव कराने का घोषणा की।इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल,राज्यसभा सांसद संजय झा उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी,मंत्री रत्नेश सादा, पूर्व मंत्री रमेश ऋषिदेव, विधायक गुंजेश्वर साह,डॉ आलोक रंजन, पूर्व विधायक डॉ अरुण यादव,राजकुमार साह, अंजुम हुसैन,ओम खेमका, संतोष दत्ता, घनश्याम चौधरी, छत्री यादव, जवाहर यादव, राजेंद्र कुमार अरविंद मरर, डॉ लुत्फुल्लाह,रेणु झा, प्रो शिखा सिंह, आनंदी मेहता, अभिषेक रिकी उर्फ बाबू सहित अन्य मौजूद थे।
Tiny URL for this post: