पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा सदन में विश्वास मत पाने से राजग गठबंधन के कार्यकर्ताओं में खुशियां व्याप्त हो गई है तथा सभी ने उन्हें बधाई दी है। सभी ने बधाई देते हुए एकबार फिर से बिहार में बहार लाने के लिए सरकार को बधाई दी है। मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई देते हुए जदयू विधानसभा प्रभारी पप्पू मंडल, प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार मंडल, युवा महिलाध्यक्ष शबनम भारती ने कहा कि उनके नेतृत्व में बिहार हमेशा आगे बढता रहा है तथा बढता रहेगा।
ठीक इसी तरह भाजपा के टीकापट्टी मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार साह, रूपौली के मंडल अध्यक्ष संजय कुमार जायसवाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश्वर साह, महासचिव मनोज जायसवाल, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह, मोहनपुर के मंडल अध्यक्ष जीतेंद्र कुमार, कुंदन कुमार, सांसद सहयोगी संजय कुमार बबलु सहित सभी राजग गठबंधन के कार्यकर्ताओं ने नीतीश सरकार के विश्वास मत पाने पर खुशियां व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्रियों, मंत्रियों को बधाई दी है। साथ ही उन्हांने आशा की है कि जिसप्रकार इस गठबंधन ने सुषासन की सरकार चलाई है, वह आगे भी निर्वाध रूप से चलती रहेगी।