सहरसा, अजय कुमार: बाल श्रम उन्मूलन मुक्ति एवं पूर्णावास विषय पर सोमवार को परिसदन मे समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। इस अवसर पर परिसदन में बिहार राज्य बालश्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने श्रम अधीक्षक,श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एवं अन्य विभागीय पदाधिकारी के साथ बैठक कर दिशा निर्देश दिए।बिहार बाल श्रमिक आयोग के अध्यक्ष डॉ चक्रपाणि हिमांशु ने निर्देश देते हुए कहा कि बाल मजदूरी बच्चों को उनके बचपन उनके स्वास्थ्य और शिक्षा से वंचित करता है यह बच्चों के अधिकारों का घोर उल्लंघन है। प्रत्येक बच्चे को शोषण मुक्त एक गरिमामय जीवन का अधिकार है। खतरनाक नियोजन एवं बाल श्रम में लगे बाल श्रमिकों का सर्वेक्षण 3 माह में किया जाए। बाल श्रमिकों के परिवार के किसी व्यस्क व्यक्ति को वैकल्पिक रोजगार मुहैया कराया जाए।श्रम से हटाए गए बाल श्रमिकों को समुचित शिक्षा सुनिश्चित दिया जाए। जिससे कि वह शिक्षित नागरिक बन सके। 14 साल तक के बच्चे को अनिवार्य एवं मुफ्त शिक्षा देने का संविधानिक अधिकार है। गैर खतरनाक नियोजन में लगे बच्चों से 1 दिन में 6 घंटे से अधिक कार्य नहीं लिया जाए। उन बच्चों को 2 घंटे की शिक्षा की व्यवस्था नियोजक द्वारा अपने खर्च पर क्या जाएगा बाल श्रम सभ्य समाज के लिए कलंक है।
बाल श्रम उन्मूलन हेतु जागरूकता प्रशिक्षण एवं कार्यशाला किया जाए प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभागीय पदाधिकारी स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करें।वही अंतर्राष्ट्रीय मेला,मेला एवं भीड़ वाली जगह में जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत स्टॉल लगाया जाए।आयोग द्वारा प्रशिक्षित फोल्डर, पंपलेट,हैंडव्हील वितरण किया जाए। मेले में नुक्कड़ नाटक का आयोजन भी किया जाए।बस स्टैंड रेलवे स्टेशन आदि जगह बाल श्रम नहीं हो इसके लिए बैनर पोस्टर लगाया जाय। 14 वर्ष से कम उम्र के बच्चों से एवं 14 से 18 वर्ष के बच्चों से खतरनाक काम लेना दंडनीय अपराध है। इसमें दोषी व्यक्ति को 2 साल की सजा एवं ₹20000 तक जुर्माना वसूला जाएगा।इस मौके पर बैठक में उपस्थित श्रम अधीक्षक उज्ज्वल पटेल ,आयोग के सदस्य आनंदी प्रसाद मेहता, कुमार सत्यम सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा,योगेंद्र कुमार लाल जिला जनसंपर्क पदाधिकारी,अमृतेश्वर वास्तव बाल संरक्षण पदाधिकारी,किशोर कुमार मधुप सिविल सर्जन,बाल किशोर झा कोऑर्डिनेटर चाइल्डलाइन, प्रियंका सुमन श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी नवहटा,ममता कुमारी श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सौर बाजार ,परितोष कुमार सिंह श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी कहरा, रोशन कुमार श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी उपस्थित थे।