पूर्णिया: श्रीराम जानकी मंदिर न्यास समिति अशरफनगर प्रखंड के नगर के तत्वावधान में रविवार को रामायण पाठ का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालुओं और मंदिर न्यास समिति के सदस्यों ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य है श्रीराम जन्मभूमि पर बने भव्य रामलला मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के निमित्त जन जागरण। न्यास के अध्यक्ष दिलीप कुमार मेहता एवं सचिव गिरानन्द मेहता ने बताया कि श्रीराम जानकी मंदिर इस इलाके का प्रसिद्ध मंदिर है यहां आने वाले भक्तों का मनोकामना पूर्ण होता है। अयोध्या से आएं पूजित अक्षत जो निमंत्रण स्वरूप हम सबों के लिए आया है। 15 जनवरी तक सभी हिन्दुओं के घर में पहुंचा दिया जाएगा।
विहिप बजरंगदल के नगर के कार्यकर्ता सारी योजनाएं विहिप पूर्णिया जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार बना लिए हैं। इस रामायण पाठ में मुख्य अतिथि के रूप में विहिप जिला अध्यक्ष पवन कुमार पोद्दार, जिला संयोजक गुड्डू पटेल, जिला समरसता प्रमुख अमित कुमार साह, नगर विधि प्रमुख रंजन कुणाल शामिल रहे। सभी विहिप अधिकारियों को अंगवस्त्र से सम्मानित किया गया। लोगों ने पाठ के बाद भंडारा प्रसाद ग्रहण किया। रामायण पाठ का सफल बनाने में सुरेश मेहता, अनिल मेहता, जयनारायण,उषा देवी, उमेश मेहता, सुनील मेहता, रामचंद्र मेहता, सीताराम मेहता, दयानन्द मेहता, की भूमिका सराहनीय रही। रामायण पाठ से जगनी पंचायत का वातावरण भक्तिमय एवं राममय हो गया।