सहरसा, अजय कुमार: कोशी कमिश्नरी में लगभग एक दशक पहले से आम जन तक स्वास्थ्य सेवा सर्व सुलभ कराने का बीड़ा उठाने वाले डॉक्टर रमन झा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर उनके समर्थको व शुभचिंतको में हर्ष व्याप्त है। सहरसा में स्वास्थ्य सेवा से जुड़े और आम जन को बिना किसी भेद भाव के स्वास्थ्य लाभ देने तथा किसी भी परस्थिति में सभी समाज के साथ खरे रहकर सेवा को अपना मूलमंत्र बनाया। नवनियुक्त उपाध्यक्ष श्री झा ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ एल बी सिंह,उमेश कुशवाहा, संजय झा, रत्नेश सादा, विधायक गुंजेश्वर साह,परवत्ता विधायक डॉक्टर संजीव सिंह सहित जेडीयू के सभी प्रदेश पदाधिकारी का हृदय से आभार व्यक्त किया।
उनके उपाध्यक्ष बनने पर ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष डब्बू मिश्र, रोशन, सुमन समाज,पारस झा, संजय मिश्र, किशोर खां सहित सभी पधाधिकारी और जेडीयू के जिलाध्यक्ष चंद्रदेव मुखिया, खोखा बाबू, ललन पोद्दार, अनुजा मिश्रा, प्राची रंजन, मुखिया राहुल झा, मुखिया पियूष रंजन, मुखिया अविनाश खां, मुखिया बौआ खां सहित समाजसेवी मुन्ना गुप्ता, राहुल झा, मृत्युंजय झा, शैलेश झा, शैली, डॉ गौतम झा, डॉक्टर मनोज झा, डॉक्टर राजीव झा, डॉक्टर राकेश बाबू, डॉक्टर शिव कुमार आदि ने शुभकामना देकर हर्ष जताया।
Tiny URL for this post: