सहरसा, अजय कुमार: भाजपा जिला कार्यालय में समाजिक न्याय सप्ताह के अंतर्गत देश के प्रसिद्ध समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती पर आयोजित संगोष्ठी एवं सदस्यता ग्रहण समारोह अति पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष डॉ विजय शंकर की अध्यक्षता एवं जिला उपाध्यक्ष विनय कुमार झा के संचालन में जयंती समारोह संपन्न हुई। मुख्य अतिथि सहरसा के माननीय विधायक डॉ आलोक रंजन, सुपौल के निवर्तमान जिलाध्यक्ष राम कुमार राय, भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह की उपस्थित में बड़ी संख्या में दूसरे दलों के दर्जनों नेता कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण की ।मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष निरज गुप्ता, पूर्व जिलाध्यक्ष मदन प्रसाद चौधरी, युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष साह जी सहित पार्टी के वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस अवसर पर समारोह को संबोधित कर पूर्व मंत्री डॉ आलोक रंजन ने कहा कि महात्मा ज्योति बा फुले को 19 वीं सदी का सबसे प्रमुख समाज सेवक माना गया है उन्होंने भारतीय समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने का सतत संघर्ष किया अछुतोधार नारी शिक्षा विधवा विवाह छुआछूत और किसानों के हित के लिए ज्योति बा ने उल्लेखनीय कार्य किया उनके बताए गए मार्ग पर चल कर सम रस समाज का निर्माण होगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने सौर बाजार, सोनवर्षा,कहरा,सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड से सैकड़ों अन्य दलों के कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई एवं अंग वस्त्र माला पहना कर सम्मानित किया। जिसमें जदयू अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव भरत राय अनिल पासवान,अमर राम, रोहित शर्मा, बिलो सादा, जीवन मुखिया,रामदेव शर्मा आदि ने भाजपा के नीति सिध्दांत को अपना कर सांस्कृतिक राष्ट्रवाद में आस्था व्यक्त की। इस अवसर पर सिद्धार्थ सिंह सिदधु, भाजपा नेता रितेश रंजन,मनोज यादव, सुमित सिन्हा, अंकित सिंह, भाई भीएस, विजय गुप्ता, जय प्रकाश दास, रिंकी देवी, मंडल अध्यक्ष महावीर यादव,अनमोल भगत,अभिलाष कुमार आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।