24 जनवरी को आग तापने के क्रम में बुरी तरह से झुलस गई थीं, इलाज के दौरान हुई मौत
पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड भाजपा महासचिव मनोज जायसवाल के मां के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक फैल गई है। वह 24 जनवरी को आग तापने के क्रम में बुरी तरह से झुलस गई थीं, जिनका इलाज कराने के दौरान मौत हो गई। उनका अंतिम-संस्कार तीनटंगा दियारा घाट पर किया गया। मौके पर मनोज जायसवाल ने बताया कि उनकी मां निर्मला देवी 70 वर्ष पति वीरेंद्र प्रसाद जायसवाल 24 जनवरी को छत पर आग ताप रही थीं, तभी उनकी साडी में आग लग गई थी तथा वह बुरी तरह से झुलस गई थीं।
उनके निधन पर भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष महेश्वर साह, सोनु जायसवाल, जवाहर जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष प्रषांत कुमार सिंह सहित सभी भाजपाईयों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए तथा पीडित परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कही कि भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।