दिल्ली: देश के गृह मंत्रालय ने बिहार पुलिस सेवा के 10 अफसरों को आईपीएस में पद्दोन्नत किया है। इस संबंध में मंत्रालय की तरफ से अधिकारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जिसके अनुसार संघ लोक सेवा आयोग ने दिनांक 20.12.2023 को चयन समिति की दिनांक 06.12.2023 की बैठक में इसके द्वारा बनाई गई 2022 की उस चयन सूची को अनुमोदित कर दिया है जिसमें बिहार कैडर के भारतीय पुलिस सेवा में कुल 10 मौलिक रिक्तियों को भरे जाने हेतु बिहार पुलिस सेवा के निम्नलिखित अधिकारियों का नाम शामिल किया गया है। जिन अधिकारियो को प्रोन्नत किया गया है उनमे विश्वजीत दयाल, आलोक, हरिशंकर कुमार, मनीष कुमार सिन्हा, मनोज कुमार, अजय कुमार, महेन्द्र कुमार बसन्त्री, बम बम चौधरी, मदन कुमार आनंद, अशोक कुमार चौधरी शामिल है।
Tiny URL for this post: