सहरसा, अजय कुमार: शहर के अंबेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा पर शुक्रवार को अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के द्वारा 133 वीं जयंती समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी वरीय पदाधिकारी बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। जिला अधिकारी वैभव चौधरी,डीडीसी संजय कुमार निराला, सदर एसडीओ प्रदीप कुमार झा, डीएसपी मुख्यालय बी एन मेहता,डीएसपी एजाज हाफिज मनी, एसडीपीओ संतोष कुमार,वरीय समाहर्ता चंदन कुमार झा,दिलीप कुमार ध्वज, नगर निगम के कार्यपालक अभियंता आदित्य कुमार,डीसीएलआर रविंद्र कुमार सिंह,अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी योगेंद्र लाल, आईटी मैनेजर लखिन्द्र महतो,यातायात प्रभारी नागेंद्र राम द्वारा बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर दिलीप कुमार ध्वज ने कहा कि बाबा साहब का बचपन बहुत संघर्ष में बीता।वे स्वतंत्र भारत के कानून मंत्री तथा संविधान निर्माण के दौरान 7 देशों का भ्रमण कर संविधान की खूबियों को अपनाया। डीसीएलआर ने कहा कि बाबा साहेब के आदर्श एवं सिद्धांतों का आत्मसात करें एवं उनके विचार पर चलने का संकल्प लें।इस अवसर पर पूर्व जज सुभाष चंद्र ने कहा कि शिक्षा वैसी शेरनी का दूध है जो पिएगा वह दहाड़े गा। उन्होंने कहा कि दो रोटी कम खाएं लेकिन अपने बच्चों को अवश्य पढ़ाये। जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब अंबेडकर की जयंती पर मैं जिले वासियों को हार्दिक शुभकामना दे रहा हूं। उन्होंने कहा कि बाबासाहेब ने अपने देश का सर्वश्रेष्ठ संविधान बनाया। वह दूर दृष्टि रखकर सशक्त संविधान बनाया। वहीं महिलाओं के उत्थान के लिए कार्य किया। जिससे महिलाएं सशक्त होकर पुरुष के साथ कंधा से कंधा मिलाकर आज उच्च पदों पर आसीन हुए हैं। इसके पीछे शिक्षा का बहुत बड़ा योगदान है।
उन्होंने कहा कि बच्चों को नशा से दूर रहने एवं मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा नीति में बदलाव किया गया है। बच्चे अधिक से अधिक किताब पढ़ें ताकि उन्हें बेहतर ज्ञान प्राप्त हो सके। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों पर नजर रखते हुए गलत आदतों को दूर करने के अपील की। इस अवसर पर उन्होंने संविधान की मूल प्रस्तावना की व्याख्या कर उस पर अमल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान, हमारा देश, हमारी भारत माता महान है। हम लोग इस धरती पर जन्म दिए हैं। उसके प्रति नैतिक दायित्व कर्तव्य का सदैव पालन करें। वही महापुरुषों के आदर्श एवं सिद्धांतों को जीवन में उतारने का संकल्प लें।इस मौके पर अनुसूचित जाति जनजाति कर्मचारी संघ के द्वारा सभी अतिथियों को एक-एक पौधा देकर पर्यावरण संरक्षण के प्रति भी संकल्प दोहराया। साथ ही कर्मचारी संघ के द्वारा उपस्थित बच्चों के बीच कॉपी कलम का वितरण कर शिक्षा के महत्व को समझाया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में शैलेंद्र स्नेही द्वारा स्वागत गान कर अतिथियों का मन मोहा। वही अनुसूचित जाति जनजाति के सचिव विनोद कुमार राम ने बाबा साहब प्रतिमा स्थल पर सीसीटीवी लगाने तथा शेष बचे सौंदर्यीकरण कार्य को जल्द पूरा कराए जाने की मांग की।इस मौके पर निरीक्षक माप तोल अनिल चौधरी, कर्मचारी संघ के अध्यक्ष लखींद्र महतो, मिथिलेश कुमार सचिव, विवेक कुमार विभाकर,कोषाध्यक्ष,नागेंद्र राम, उपाध्यक्ष, प्रवेश चौधरी,विनोद कुमार राम और भूपेंद्र कुमार, संयुक्त सचिव,मुकेश कुमार,अनिल कुमार राम, नरेश पासवान, चंदन पासवान रंजीत राम उपस्थित हुए।कार्यक्रम की अध्यक्षता लखींद्र महतो, मंच संचालन हरेराम पासवान ने किया।