सहरसा, अजय कुमार: जिला कांग्रेस कार्यालय में कोसी के गांधी,महान स्वतंत्रता सेनानी और बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व लहटन चौधरी की 20 वीं पुण्यतिथि शनिवार को जिला अध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता में मनाई गई। सर्वप्रथम कांग्रेसजनों ने उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। उनके पुण्यतिथि पर अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य और वरीय कांग्रेसी नेता डॉ तारानन्द सादा ने कहा कि स्व लहटन चौधरी हमारे राजनीतिक गुरु थे। जिन्होंने मुझे हाथ पकड़ कर राजनीति में पहचान और अहम् भूमिका का पाठ सिखाया। देश की आजादी में जब चौधरी जी लाठी खा रहे थे। तो उनके मुख से आह के बजाय भारत माता की जय और महात्मा गाँधी का नाम लेते थे। वे गरीबों के मसीहा ही नहीं बल्कि कोसी क्षेत्र के रोजगार सृजनकर्ता भी बने। कोसी बांध समेत कोसी प्राधिकार और कोसी क्षेत्र में अनेकों महाविद्यालय खोलवा कर क्षेत्र के बच्चों के लिए उच्च शिक्षा के द्वार खोले।
जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने कहा कि स्व चौधरी ने आजाद भारत में महिषी जैसे दुर्गम और बाढ़ क्षेत्र को अपना कर्मभूमि क्षेत्र बनाया। अपने अंतिम काल तक सम्पूर्ण कोसी क्षेत्र वासियो की सेवा किया।श्रद्धांजलि सभा में अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य केशर कुमार सिंह, प्रदेश प्रतिनिधि रामसागर पाण्डेय, वरीय उपाध्यक्ष और मुख्य मीडिया प्रभारी कुमार हीरा प्रभाकर,मो नईमउद्दीन, इंटक अध्यक्ष सत्य नारायण चौपाल, भरत झा, संजय शर्मा, प्रो सहरोज आलम,सुरेन्द्र प्रसाद चौधरी, नगर अध्यक्ष वीरेंद्र पासवान,मृत्युंजय सिंह, बैधनाथ झा, मो रफीक आलम, दीवाकांत गिरि,लक्ष्मण ठाकुर, मो गयासुद्दीन खां, राजन कुमार, आशा देवी,नीलोफर, आरती देवी,तारा देवी,किरण देवी,सीता देवी,प्रियंका कुमारी, रहमति खातून आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: