पूर्णिया: आज पूर्णिया जिले के रुपौली प्रखंड के पंचायत कोयली सिमरा पश्चिम सपाहा काली स्थान प्रांगण से अयोध्या से आए पूजित अक्षत कलश शोभायात्रा का आयोजन स्थानीय ग्रामीण एवं प्रबुद्ध जनों हिंदू सनातनी रामसेवकों के द्वारा विशाल शोभायात्रा जय श्री राम, जय जय श्री राम, एक ही नारा एक ही नाम के जय जय कारों के भक्ति मय के साथ पुरा उत्साह एवं उमंग के माहौल मे गूंज के साथ इस कदर जन सैलाव निकला मानो अवध में पुनः वास्तविक रुप मे राम लला पधार रहे है जो यात्रा काली अस्थान से नया नंदगोला बागवा सपाहा पुरानी नन्दगोला डुमरी होते हुए पुनः सपाहा काली स्थान आया।
जिस कार्यक्रम मे भाजपा मण्डल अध्यक्ष टीकापट्टी अरविंद कुमार शाह, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष क्रांति देवी, परितोष रंजन झा, विष्णु देव जायसवाल, ऋषिकेश कुमार, अमित कुमार श्यामानंद पंडित, विशाल कुमार के साथ साथ स्थानीय मुखिया चंचल कुमारी, सरपंच शिव कुमार यादव विष्णुदेव जय सवाल, महेंद्र जय सवाल, अरुण कुमार मण्डल, पेक्स अध्यक्ष कैलाश भारती, प्रमोद सिंह, अनिल जय सवाल, अशोक सिंह पूर्व पंचायत समिति त्रिवेणी कुमार, परीक्षण मण्डल, संजीत सिंह, आलोक राय धीरज कुमार जयसवाल, दिन दयाल दिवाकर, सच्चिदानंद मण्डल, अखिलेश सिंह, अरविंद कुमार चौधरी ललन शाह बबलू कुमार मंडल संजय कुमार मंडल सहित हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हुए।
Tiny URL for this post: