पूर्णिया : पूर्णिया जिला के आठ सौ से ज्यादा स्थानों पर पीएम के मन की बात का 100वां एपिसोड कार्यक्रम को बड़ी संख्या में लोगों ने सुना। सदर विधायक विजय खेमका ने कहा पूर्णिया विधान सभा क्षेत्र के सौ से अधिक स्थानों पर भाजपा कार्यकर्ताओं तथा लोगों ने PM के मन की बात सुनी। माधोपाड़ा बूथ संख्या 101 एवं 102 अंतर्गत दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित PM के मन की बात कार्यक्रम में विधायक सहित सैकड़ों लोगों ने मन की बात सुना। विधायक ने कहा मन की बात के 100 वां एपिसोड सुनने के प्रति प्रदेश देश की जनता में उत्साह रहा है। पुरे देश में चार लाख से ज्यादा स्थानों पर तथा बिहार में 26000 स्थानों पर PM के मन की बात सुनने का कार्यक्रम आयोजित था। विधायक ने कहा PM मोदी ने मन की बात कार्यक्रम ने लोकप्रियता का इतिहास रचा है।
मन की बात को लोगों ने जीवन के लिए जरुरी बात के रूप में अपनाया है | जिससे जीवन दर्शन भी है और जीवन के प्रति आकर्षण भी। यह जीने का सलीका बताता है। PM के मन की बात 65 प्रतिशत श्रोता हिंदी में सुनते है। 52 भाषा तथा 11 विदेशी भाषा में मन की बात प्रसारित किया जाता है। देश के 96 प्रतिशत लोग प्रधानमंत्री के मन की बात से परिचित है। मन की बात का 100 वां एपिसोड वर्ल्ड गिनीज बुक में स्थान बनाएगा। आज मन की बात की देश विदेश के करोड़ो में लोगों ने सुना और प्रधानमंत्री जी की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है। PM के मन की बात का 100 वां एपिसोड के कार्य्रम को सफल बनाने के लिए जिला भाजपा के लगे सभी कार्यकर्ताओं को सदर विधायक विजय खेमका ने धन्यवाद दिया।
Tiny URL for this post: