समस्तीपुर, अभिमन्यु कुमार सिंह: अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर की 22 जनवरी को होने वाले उद्घाटन से पहले पूरे देश में राम मंदिर में पूजित अक्षत को कलश में रखकर आमंत्रण के साथ-साथ जागरूकता फैलाने का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में समस्तीपुर के महादेव नगर में राम भक्तों ने अक्षत कलश यात्रा निकाला। यह अक्षत कलश यात्रा लगभग 2 किलोमीटर की हुई। माथे पर अक्षत कलश रखकर महादेव नगर में भ्रमण किया गया। इसमें विश्व हिन्दू परिषद के जिला समन्वयक विश्व नाथ सिंह, विश्व हिन्दू परिषद के महादेव नगर के प्रखंड अध्यक्ष राम श्रीगारं सिंह, धर्म प्रसार प्रमुख संजीव कुमार त्रिवेदी, बजरंग दल के संयोजक बिजय पासवान तथा अन्य सदस्यों के अलाव भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। भाजपा के महादेव नगर के मंडल अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह एवं 17 पंचायत के सभी संयोजकों ने हिस्सा लिया।
यात्रा प्रारंभ होने से पहले ठाकुरबारी मंदिर में सभी भक्तों द्वारा आरती पाठ किया गया तथा श्री राम की पूजा अर्चना की गई। यह यात्रा महादेव नगर राम जानकी ठाकुरवाड़ी से महादेव नगर बाजार होते हुए महादेव उच्च विद्यालय फिर ठाकुरवाड़ी में ठाकुरबाड़ी पहुंची। 17 पंचायत से आए सदस्यों ने पुजित अक्षत को अपने-अपने पंचायत में ले गए जहां वह कलश लेकर भ्रमण करेंगे। यात्रा के दौरान जय श्री राम के नारे लगाए जा रहे थे तथा मोहल्ले एवं गलियों में लोगों द्वारा स्वागत किया जा रहा था तथा उनके द्वारा भी जय श्री राम का नारा लगाया जा रहा था।
![महादेव नगर मोहिउद्दीन नगर में निकली अक्षत कलश यात्रा Akshat Kalash Yatra started in Mahadev Nagar Mohiuddin Nagar](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2023/12/IMG-20231230-WA0013.jpg)
Tiny URL for this post: