पूर्णिया: आम्रपाली का स्थापना दिवस के उपलक्ष में इवेंट रखा गया था। यूनिट की सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, जिसमे सर्वप्रथम गायत्री मंत्र का उच्चारण हुआ तत्पश्चात् “इतनी शक्ति हमें देना दाता” का गीत गाया गया। उसके उपरांत केक भी काटा गया एवं सभी ने चेहरों पर काफी ख़ुशी भी देखी गई। सभी मेम्बर की सहमति से मीना सिंह (प्रेसिडेंट), और विनिता सिन्हा (वाइस प्रेसिडेंट) उसके बाद सचिव और कोषाध्यक्ष को रजिस्टर देकर उनको काम सौंपा गया, जिनमे सचिव का नाम उमा केजरीवाल और कोषाध्यक्ष का नाम सोनिका पाहुजा है।
![आम्रपाली के स्थापना दिवस पर इवेंट का हुआ आयोजन, यूनिट की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा An event was organized on the foundation day of Amrapali, the women of the unit participated enthusiastically.](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240108-WA0015.jpg)
उसके बाद डॉक्टर रूबी, एडवोकेट सुष्मिता और अमृता वर्मा को मुख्य सलाहरकर के लिए मनोनीत किया गया। उसके बाद उपसचिव डॉक्टर अर्चना बनी। चेयर पर्सन संतोष भारत ने कार्य पर प्रकाश डाला। चेयर पर्सन संतोष भारत के मार्गदर्शन में सभी ने कार्य करने में बहुत जोश दिखाया। स्थापना दिवस में 5 नई सदस्य बनी है जिनमें कंचन झा, कुमकुम, सोनिका पाहुजा, मेघा सिन्हा, कंचन गुप्ता शामिल है। अंत में हर्ष और उल्लास एवं राष्ट्र गान के साथ इस इवेंट का समापन किया गया।
![आम्रपाली के स्थापना दिवस पर इवेंट का हुआ आयोजन, यूनिट की महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया हिस्सा An event was organized on the foundation day of Amrapali, the women of the unit participated enthusiastically.](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240108-WA0014.jpg)
Tiny URL for this post: