पूर्णिया : प्रदेश अध्यक्ष डॉ धर्मशीला गुप्ता ने अपने आमंत्रण के माध्यम से पल्लवी गुप्ता को भाजपा की सशक्त महिला नेतृत्व के रूप में मान्यता दी है। पल्लवी गुप्ता ने अपने नेतृत्व में भाजपा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है और महिला मोर्चा के उत्कृष्ट कार्यकर्ता के रूप में अपना स्थान स्थापित किया है। उनके नेतृत्व में महिला मोर्चा ने महिलाओं के उत्थान और समाज में उनकी भूमिका को मजबूत किया है।
यह एक महत्वपूर्ण कदम है जो महिला उत्थान और सामाजिक समानता को बढ़ावा देने के लिए भाजपा के उद्देश्यों को पूर्ण करता है। इस आमंत्रण से भाजपा के कार्यकर्त्ता, सामाजिक कार्यकर्ताओं, और भाजपा के अन्य सदस्यों को संदेश मिलता है कि पार्टी महिलाओं के भागीदारी को महत्वपूर्ण मानती है और उनकी भूमिका को स्थायी रूप से मजबूत करने के लिए संघर्षरत है उपमहापौर जी के द्वारा पूर्णिया नगर निगम में उपमहापौर के पद पर रहते हुए नगर के विकास और प्रशासनिक कार्यों में अपनी योगदान को साबित किया है।
उनके नेतृत्व में नगर निगम के कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का भी विकास हुआ है विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए जाने पर पल्लवी गुप्ता जी ने प्रदेश अध्यक्ष जी का आभार प्रकट किया और उन्हें नवनियुक्त राज्यसभा सांसद बनने पर बधाई भी दी, श्रीमती पल्लवी जी को प्रदेश मे सदस्य बनाने पर जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, उपाध्यक्ष अनंत भारती, रामनारायण मेहता, अर्चना साह, राजीव राय,पिंटू सिंह,क्रांति देवी,महामंत्री संजीव सिंह,सुजीत सिन्हा,अरुण राय पुलक, मंत्री मीनाक्षी सिन्हा, अनुपम झा, चंदन पासवान, महिला मोर्चा अध्यक्ष सरिता राय, सुरेंद्र भगत,मनोज सिंह, अंगद मंडल, अरविन्द कुमार साह उर्फ़ भोला साह, सुनील भंसाली,नीतू सिंह, दीपमाला तोशी जिला मीडिया प्रभारी सत्यम श्रीवास्तव ने उन्हें बधाई दिया एवं शीर्ष नेतृत्व का आभार प्रकट किया l
Tiny URL for this post: