सहरसा, अजय कुमार: राजद संगठन विस्तार को लेकर पटना स्थित प्रदेश पार्टी कार्यालय में अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु एवं पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के नेतृत्व में बैठक का आयोजन किया गया।जिसमें अगवानपुर निवासी भीम कुमार भारती को अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के सहरसा जिला अध्यक्ष बनाया गया।अरबिंद कुमार प्रधान महासचिव एवं प्रमोद अम्बेडकर को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया गया।भीम भारती के मनोनयन पर स्थानीय राजद कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त कर उन्हें बधाई दी है। अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष बने भीम कुमार भारती ने कहा प्रदेश नेतृत्व ने जिस उम्मीद व भरोसे से मुझे तीसरी बार जिम्मेदारी दी है। उसे हम निष्ठापूर्वक व पूरी ईमानदारी के साथ निभाने की कोशिश करूंगा।बाबा साहेब डॉ0 भीम आंबेडकर, जननायक कर्पूरी ठाकुर, शिरोमणि संत गुरु रविदास, महाबली वीर चौहरमल की जयंती मना कर जन जन तक संदेश पहुंचाया जाएगा।
उन्हों गरीबों के मसीहा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव,उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु के प्रति अभार व्यक्त किया। इनके मनोनयन पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह,पूर्व विधायक अरुण कुमार यादव,महिला आयोग सदस्या प्रो गीता यादव, जिलाध्यक्ष प्रो ताहीर हुसेन,प्रदेश महासचिव डॉ उपेंद्र यादव,वरीय नेता सुरेश यादव, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष तंजीम अहमद, प्रधान महासचिव गोविंद दास तांती, राजद नेता भूपेंद्र प्रसाद यादव बिनोद कुमार बिमल, प्रो अमरेंद्र यादव, नईमुद्दीन सरोज यादव, सत्तर कटैया प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार यादव, बिपिन यादव, राजेश यादव,अशोक यादव, अंजय यादव, आदि ने उन्हें बधाई दी है।
Tiny URL for this post: