सचिव डा.विकास कुमार ने झंडोत्तोलन किया
पूर्णिया: 75 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर देश में राष्ट्र भक्ति के साथ-साथ उज्ज्वल भारत के जश्न में डूबा है। सरकारी संस्थानों से लेकर प्राइवेट संस्थानों में तिरंगा फहराकर जश्न मनाया जा रहा है। इसी क्रम में पूर्णिया जीएमसीएच परिसर के उद्यान में बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ (भाषा) के सचिव डॉक्टर विकास कुमार के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। इस खास मौके पर जीएमसीएच के सैकड़ो स्टाफ जिन में नर्स डॉक्टर सहकर्मी इत्यादि मौजूद थे। झंडोत्तोलन के बाद मौजूद सभी लोगों द्वारा राष्ट्रगान गाकर देश का सम्मान किया गया। सुबह के साढ़े आठ बजे झंडोत्तोलन के वक्त जीएमसीएच के प्राचार्य डॉक्टर इफ्तिखार अहमद, सिविल सर्जन डॉक्टर अभय प्रकाश चौधरी, पैरामेडिकल के प्रिंसिपल डॉक्टर डीके यादव ,एएनएम स्कूल के प्रिंसिपल ऋचा ज्योति, डिप्टी सुपरिंटेंडेंट डॉ भरत कुमार के अलावे डॉ बी रमण, डॉक्टर राजेश भारती, डॉक्टर आलोक कुमार ,डॉक्टर तारकेश्वर कुमार के साथ-साथ अराजपत्रित कर्मचारी संघ के सुशील कुमार झा मौजूद थे।
![बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने 75वें गणतंत्र पर जेएमसीएच में झंडोत्तोलन किया Bihar Health Service Association hoists flag at JMCH on 75th Republic Day](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240126-WA0008-1024x770.jpg)
इस खास मौके पर भाषा के सचिव डाक्टर विकास कुमार ने कहा की भारत 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ था तथा 26 जनवरी 1950 को इसके संविधान को देश के साथ आत्मसात किया गया था। उसी वक्त से भारत देश एक लोकतांत्रिक, संप्रभु तथा गणतंत्र देश घोषित किया गया। हम अपने भारत देश में स्वच्छ और स्वच्छंद संविधान के साथ बंधे हुए गणराज्य का सम्मान करते हैं और देश के विकास में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाकर योगदान देने का संपूर्ण प्रयास करेंगे।
![बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ ने 75वें गणतंत्र पर जेएमसीएच में झंडोत्तोलन किया Bihar Health Service Association hoists flag at JMCH on 75th Republic Day](http://angindianews.com/wp-content/uploads/2024/01/IMG-20240126-WA0009-1024x770.jpg)
Tiny URL for this post: