पूर्णिया: पुरणदेवी की धरती पूर्णिया मे बिहार प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री सह जिला प्रभारी डॉक्टर सीमा शर्मा के द्वारा बैठक ममता झा, अध्यक्ष, महिला मोर्चा, नगर पश्चिम मंडल के निवास जय प्रकाश कॉलोनी, मधुबनी, पूर्णिया मे आयोजित हुआ। महिला मोर्चा पूर्णिया जिला अध्यक्ष सरिता राय अपनी टीम के साथ बैठक में उपस्थित रही। इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने ममता झा, अध्यक्ष महिला मोर्चा, नगर पश्चिम मंडल का स्वागत और अभिनंदन की एवं सभी योजनाओं की जानकारी दी। भारत सरकार की योजनाओं के बारे मे बिस्तार पूर्वक चर्चा किया गया और जागरुकता कार्यक्रम भी आयोजित कर गरीब कमजोर महिलाओं को पूरी जानकारी उपलब्ध कराया गया। विशेष कर प्रधान मंत्री विश्वकर्मा योजना पर विस्तार पूर्वक जानकारी दिया गया।