पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: पूरे रुपौली विधानसभा क्षेत्र में पूर्व प्रधानमंत्री य स्वर्गीय अटलबिहारी बाजपेई की जयंती बडे धूमधाम से मनाई गई। इसी के तहत भारतीय जनता पार्टी टीकापट्टी मंडल के शक्ति केंद्रों पर भी मनाया गया। इसका नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार साह ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बाजपेई जी के तैलचित्र पर फूलमाला चढाकर किया। मौके पर अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार साह ने कार्यकर्ताओं को अटलबिहारी बाजपेई की जीवनी पर प्रकाश डाला तथा उनके आदर्श को अपनाने पर बल दिया। मौके पर सच्चिदानंद मंडल महामंत्री, ऋषिकेश कुमार उपाध्यक्ष, संजय गुप्ता, गोपाल गुप्ता, प्रमोद महतो, विजय कुमार महतो, महेंद्र प्रसाद जायसवाल, अति पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष अरुण मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: