पूर्णिया, अभय कुमार सिंह: प्रखंड के टीकापट्टी गायत्री मंदिर प्रांगण में विधानसभा कोर कमिटी की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार साह ने किया। पार्टी का शुभारंभ पार्टी के संस्थापक के तैलचित्र पर सभी कार्यकर्त्ताओं ने फूलमाला चढाकर किया। मौके पर जिला से आए सभी पार्टी पदाधिकारियों ने सभी कार्यकर्त्ताओं से अपील की कि वे पार्टी की मजबूती की दिशा में लगातार प्रयास करें, ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी को मजबूती मिल सके।
इसके लिए सभी कार्यक्तर्ताओं को तन-मन-धन से लगे रहना होगा। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह पूर्व जिप अध्यक्ष क्रांति देवी, यादवेंद्र सिंह, पिंटू कुमार, लोकसभा विस्तारक राजकुमार शर्मा, विधानसभा संयोजक अरूण साह, जिला मंत्री अशोक कुमार साह, पूर्व भाजपा प्रत्याशी परमानंद मंडल, मंडल प्रभारी लालबहादूर भगत, केदार नाथ गुप्ता, श्यामानंद मंडल, मनोज कुमार जायसवाल, संजय कुमार जायसवाल, येगेंद्र महतो, सिकंदर मंडल, बरूणेश्वर मंडल, शेखर गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
Tiny URL for this post: