पूर्णिया: पिछले दिनों पूर्णियां नगर निगम क्षेत्र के ऐना महल में गरीब आदिवासियों के साथ हुए घटना पर भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश कुमार ने कड़ी निन्दा किया है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार के भूमि विवाद की यदि कोई बात थी तो उसे न्याय प्रणाली या सामाजिक सरोकार में आस्था रखते हुए सुलझाया जा सकता था। गरीब आदिवासियों पर जब सत्ता के भागीदार लोग ही अत्याचार करे तो इसे ही जंगलराज कहा जायेगा। उन्होंने आशंका जताई कि कहीं सत्ता की धमक जांच एवं अनुसंधान को प्रभावित न कर दे। उन्होंने कहा कि भाजपा पीड़ितों के साथ खड़ी है। प्रशासन के समक्ष हुई यह घटना काफी चिंताजनक एवं पीड़ादायक है।
प्रशासन के समक्ष दबंगों के द्वारा गरीब आदिवासियों पर अत्याचार किया गया और प्रशासन मुक -बधीर कि तरह खड़ी रही, ये भी अपने आप में कई सवालों को जन्म देती है। क्या पुलिस दबंगों के समक्ष कमजोर पड़ गई या उनके साथ कोई मिली भगत या सता का डर सता रहा था। यदि इनमें से कोई बात थी तो ये काफी चिंता पैदा करने वाली बात है। इस बिंदु पर भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए जिससे गरीब जनता का विश्वास प्रशासन पर कायम रह सके। यथाशीघ्र उक्त घटना के आरोपितों पर कड़ी कारवाई करे ताकि भविष्य कि आशंकाओं पर विराम लगे और समाज में शांति एवं सौहार्द बना रहे।