पूर्णिया: भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता एवं अधिवक्ता दिलीप कुमार दीपक ने बिहार में नौवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि रजदके साथ सरकार बनाने के बाद उन्हें इस बात का एहसास हो गया कि उनसे भयंकर भूल हुई है। अपनी भूल को सुधार करते हुए उन्होंने आखिर भाजपा के नरेंद्र मोदी की बढ़ती हुई लोकप्रियता को देखते हुए उन्होंने भाजपा के साथ जाना पसंद किया। वहीं श्री दीपक ने उपमुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी एवं विजय सिंहा के शपथ लिए जाने पर उन्हें भी बहुत-बहुत बधाई दी है।
साथ ही श्री दीपक ने प्रेम कुमार श्रवण कुमार संतोष सुमन विजय चौधरी विजेंद्र यादव सुमित सिंह के मंत्री बनने पर खुशी का इजहार किया है। उन्होंने आशा व्यक्त किया है पिछली सरकार में कानून व्यवस्था में जो गिरावट आई थी भ्रष्टाचार मैं वृद्धि हुई थी उस पर निश्चित रूप से अंकुश लगेगा। इंडिया गठबंधन को इस मिलन से बहुत बड़ा झटका लगा है। इंडिया गठबंधन बिखर कर रह गया है। प्रधानमंत्री का कांग्रेस मुक्त भारत का सपना साकार होगा।